दिल्ली हिंसा में 300 पुलिसकर्मी हुए घायल, 22 एफआईआर दर्ज

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: देश में गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई और उस हिंसा में तक़रीबन 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई किसानों को भी चोटें आई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कल हुई हिंसा के दौरान राजधानी दिल्ली में किसानों के हमलों में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले के बाद 22 एफआईआर दर्ज की हैं।

दिल्ली पुलिस के एसएचओ बुराड़ी के सर में चोट लगी है। एसएचओ वजीराबाद भी गंभीर रूप से घायल हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी उंगलियों का ऑपरेशन किया जा रहा है। डीसीपी नार्थ के स्टाफ ऑफिसर को भी चोट लगी है। हिंसा के दौरान उत्तरी दिल्ली में 41 पुलिसकर्मी वहीं, पूर्वी दिल्ली में 34, पश्चिमी दिल्ली में 27, द्वारका में 32, बाहरी-उत्तरी जिले में 12, शाहदरा में 5, दक्षिण जिले में 4 और दिल्ली के बाहरी जिलों में75 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने इस पूरे मामले के बाद 22 एफआईआर दर्ज की हैं।

बता दें कि कल गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली के दौरान किसान राजधानी दिल्ली में घुस गए और लाल किला पर जबरदस्त हंगामा किया। मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी। राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *