बिहार: नीतीश मंत्रिमंडल का आज हो सकता है विस्तार

Bihar: Nitish cabinet may be expanded today
(File Photo/Twitter)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कल होने वाले कैबिनेट विस्तार में जेडीयू कोटे से पूर्ववर्ती महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे ज्यादातर लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, बिहार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल नौ मंत्री हैं। इनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं। इनके अलावा बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार (तीनों जेडीयू के), हम के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से नीतीश कुमार ने 28 जनवरी, 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार ने पहले पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में सरकार भंग हो गई। नीतीश कुमार के महागठबंधन सरकार से अलग होने से, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी शामिल था, गठबंधन का अंत हो गया।

उन्होंने गठबंधन के भीतर मतभेदों और लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में असमर्थता को टूटने का प्रमुख कारण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *