बीजेपी ने की दिल्ली सरकार से मंदिर के पुजारियों को भी वेतन देने की मांग 

BJP demands Delhi government to pay salaries to temple priests as wellचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: मंदिर के पुजारियों के खिलाफ सरकार के “लगातार भेदभाव” के विरोध में भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा)) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के 5,000 से अधिक संतों और पुजारियों ने केजरीवाल सरकार से मस्जिदों के इमामों की तरह मासिक वेतन देने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी और पूर्व महापौर जयप्रकाश ने भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित धरने को संबोधित किया।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अगर मस्जिदों के इमामों को वेतन दिया जा रहा है तो मंदिरों के पुजारियों को क्यों नहीं.

तिवारी ने दावा किया कि हिंदू समाज सबसे ज्यादा सहिष्णु है, लेकिन जब उसकी सहनशीलता खत्म हो जाती है तो महाभारत जैसा युद्ध होता है। उन्होंने कहा, “आज केजरीवाल दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों के साथ दुर्योधन की तरह बर्ताव कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *