बीजेपी को नए अध्यक्ष की तलाश, पीएम मोदी के इटली दौरे के बाद लिया जाएगा फैसला

BJP is looking for a new president, decision will be taken after PM Modi's Italy visitचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जेपी नड्डा के शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी अपने नए अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है।

पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया है कि इस महीने के आखिर में इटली दौरे से पीएम मोदी के लौटने के बाद पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव पार्टी का संसदीय बोर्ड करता है। बोर्ड नड्डा को पद पर बने रहने और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए भी कह सकता है, भले ही पार्टी में “एक व्यक्ति एक पद” का सिद्धांत है।

कार्यकारी अध्यक्ष सदस्यता अभियान और साल के अंत तक संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक काम करते रहेंगे। भाजपा संविधान के अनुसार, 50 फीसदी राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। सदस्यता अभियान जुलाई में शुरू होगा और करीब छह महीने तक चलेगा। नए अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर-जनवरी में होगा। कार्यकारी अध्यक्ष को पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर भी चुना जा सकता है। निर्वाचित अध्यक्ष का कार्यकाल जनवरी 2025 से शुरू होगा।

जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2020 में औपचारिक रूप से उनका चुनाव हुआ।

2019 में पार्टी की कमान संभाल रहे अमित शाह को पीएम मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा था कि पार्टी की जिम्मेदारी किसी और को दी जानी चाहिए।

संसदीय बोर्ड ने 17 जून 2019 को नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला और उनका कार्यकाल इस साल जनवरी में समाप्त हो गया। लेकिन आम चुनावों को देखते हुए नड्डा को जून के अंत तक विस्तार दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *