बीजेपी ने राजनाथ सिंह को लोकसभा चुनाव मेनिफेस्टो समिति का प्रमुख बनाया

BJP made Rajnath Singh the head of Lok Sabha election manifesto committee.
(File Photo/Twitter)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र समिति की घोषणा की। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समिति के प्रमुख होंगे और केंद्रीय मंत्री निर्मल सीतारमण और पीयूष गोयल क्रमशः संयोजक और सह-संयोजक होंगे।

बीजेपी की ओर से जारी 27 सदस्यीय सूची में हाल ही में चुने गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी नाम शामिल है. पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भी चुनाव घोषणापत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, राजीव चन्द्रशेखर, किरण रिजिजू, राजीव चन्द्रशेखर और स्मृति ईरानी को भी भाजपा ने चुनाव घोषणापत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

भाजपा द्वारा नियुक्त अन्य प्रमुख नेताओं में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रविशंकर प्रसाद शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *