पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाज लवलीना का खेलना संदिघ्ध

Boxer Lovlina's play in Paris Olympics doubtfulचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली:  टोक्यो ओलंपिक में महिला 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोगोर्हेन को पेरिस 2024 में भाग लेने के लिए अपने भार वर्ग में बदलाव लाना होगा, क्योंकि उनका डिवीजन महिला मुक्केबाजी के लिए घोषित छह श्रेणियों में शामिल नहीं है। लवलीना टोक्यो ओलंपिक सहित सभी प्रतियोगिताएं में 69 किलोग्राम भर वर्ग में हिस्सा ले रही थी , लेकिन पेरिस ओलंपिक में इसे शामिल नहीं किये जाने के फैसले से अब उनका खेलना संदिघ्द हो गया है ।

पेरिस ओलंपिक में पुरुषों और महिलाओं के 69 किग्रा जो टोक्यो 2020 में शामिल थे, दोनों को खत्म कर दिया गया है। इसका सीधा प्रभाव ये है कि लवलीना को या तो 66 किग्रा में नीचे जाने की आवश्यकता होगी या प्रतिस्पर्धा करने के लिए 75 किग्रा डिवीजन में जाने की जरूरत होगी।

अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ मिलकर इस सम्बन्ध में निर्णय लिया है कि पेरिस ओलंपिक में टोक्यो 2020 में आठ भार वर्गों की तुलना में पुरुषों के लिए सात डिवीजन (51 किग्रा, 57 किग्रा, 63।5 किग्रा, 71 किग्रा, 80 किग्रा, 92 किग्रा, प्लस 92 किग्रा) होंगे जबकि महिलाओं के लिए छह भार वर्ग (50 किग्रा, 54 किग्रा) 57 किग्रा, 60 किग्रा, 66 किग्रा, 75 किग्रा), टोक्यो से एक अधिक होंगे।
पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुष और महिला दोनों स्पर्धाओं में 124 मुक्केबाज विभिन्न भार वर्गों में भाग लेंगे।

लवलीना के सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, विश्व और एशियाई चैंपियनशिप में एक-एक कांस्य और टोक्यो 2020 पदक, 69 किग्रा में आए हैं। वह इस साल के अंत में चीन के हांग्जो में एशियाई खेलों 2022 में भी इसी डिवीजन में भाग लेंगी। इस बीच, टोक्यो में पुरुषों के 69 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाले मुक्केबाज विकास कृष्ण को भी पेरिस 2024 ओलंपिक चक्र में इसी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

पेरिस 2024, 24 जुलाई से फ्रांस में शुरू हो रहा है। पेरिस के प्रतिष्ठित रोलैंड-गैरोस स्टेडियम में होने वाला बॉक्सिंग इवेंट 27 जुलाई से शुरू होगा और 10 अगस्त तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *