मास्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त, तालिबान ने की पुष्टि 

Indian plane going to Moscow crashes in Afghanistan, Taliban confirms
(Pic credit: Tolo News)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: अफगानिस्तान मीडिया ने बताया कि मास्को जा रहा एक भारतीय विमान शनिवार को बदख्शां के वाखान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बदख्शां में तालिबान के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्री विमान प्रांत के करन, मंजन और जिबक जिलों को कवर करने वाले टोपखानेह पर्वत पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। फिलहाल, आधिकारिक सूत्रों ने हताहतों की संख्या या दुर्घटना के कारण के बारे में जानकारी नहीं दी है। फिलहाल स्थिति की जांच चल रही है।

घटना के बारे में अधिक जानकारी मांगने पर पता चला कि भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार सभी निर्धारित उड़ानें ठीक हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान कोई चार्टर्ड विमान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *