भारतीय भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू ने टोक्यो में शुरू किया अभ्यास

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भारतीय दल में सबसे पहले टोक्यो पहुँचनेवाली भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू ने अभ्यास शुरू कर दिया है। मीराबाई शुक्रवार को ही अपने कोच विजय शर्मा, सहायक कोच संदीप कुमार के साथ टोक्यो पहुंची थीं। आज भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी किये गए एक छोटे से वीडियो में मीराबाई को एक हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग सेशन में वेट उठाते हुए और अपनी स्नैच लिफ्ट पर काम करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में उनके कोच शर्मा लिफ्टों को अच्छी तरह से करने के लिए उनकी प्रशंसा और प्रोत्साहित कर रहे हैं। 26 वर्षीय भारोत्तोलक मीराबाई 49 किग्रा वर्ग में पदक की बड़ी दावेदार हैं। मीराबाई का आयोजन उद्घाटन समारोह के एक दिन बाद 24 जुलाई को होगा।

आज भारतीय निशानेबाजी टीम भी टोक्यो पहुँच चुकी है। 15 सदस्यीय दस्ते, कोच और सहयोगी स्टाफ के साथ, एम्स्टर्डम के रास्ते क्रोएशिया में जाग्रेब के अपने प्रशिक्षण कैम्प को छोड़ने के बाद टोक्यो में उतरे।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने ओलंपिक के लिए निशानेबाजी टीम के टोक्यो आगमन पर एक ट्वीट पोस्ट किया। टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अभिषेक वर्मा, अंगद वीर सिंह बाजवा, अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला, दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, इलावेनिल वलारिवन, मैराज अहमद खान, मनु भाकर, राही सरनोबत, संजीव राजपूत, सौरभ चौधरी, तेजस्विनी सावंत और यशस्विनी सिंह देसवाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *