आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सतना में भरेंगे हुंकार, जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे को हरी झंडी

Today BJP President JP Nadda will roar in Satna, will flag off Jan Ashirwad Yatraचिरौरी न्यूज

सतना:

  • भाजपा सरकार के विकास, गरीब कल्याण के कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी जन आशीर्वाद यात्राः गणेश सिंह
  • विवार को चित्रकूट में जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • कांग्रेस ने किया था बंटाढार, भाजपा ने दी खुशहाली

भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने देश और प्रदेश में विकास किया है। गरीब जनता और देश के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। विकास और गरीब कल्याण के इन्हीं कामों को लेकर पार्टी की जनआशीर्वाद यात्राएं जनता के बीच जाएंगी। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी चित्रकूट के मझगवां में पहली जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह बात सांसद गणेश सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के एक दिन पहले सतना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

सांसद गणेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन और बंटाधार सरकार ने मध्यप्रदेश को पिछड़ा राज्य बना दिया था, जिसमें न तो शिक्षा थी, न चलने के लिए सड़कें थीं और न बिजली-पानी की व्यवस्था। जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बारे में कांग्रेस की सरकार ने कभी नहीं सोचा था। 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने भी प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलाने और भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाने का काम किया। नेताओं के पुत्र मोह और तालमेल न होने के कारण आज कांग्रेस पूरे देश से विलुप्त होने की कगार पर आ चुकी है। प्रदेश में 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई, जो लगातार जनता के जीवन में खुशहाली लाने, देश के विकास और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए काम कर रही है।

Today BJP President JP Nadda will roar in Satna, will flag off Jan Ashirwad Yatraलगातार झूठ परोस रही है कांग्रेस

सांसद गणेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को 20 साल पहले का कांग्रेस का शासन आज भी याद है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने प्रदेश में जो काम किया है, वह भी हर किसी को दिखाई दे रहा है। जनता कांग्रेस और भाजपा सरकारों के फर्क को बहुत अच्छे से अनुभव कर रही है। इसके बावजूद कांग्रेस झूठ परोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विकास यात्राओं को लेकर भी कांग्रेस और विरोधी दल तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। विकास यात्राओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार के कामों को लेकर एक बार फिर जनता के बीच जा रही है।

चित्रकूट के मझगवां से राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा रविवार को चित्रकूट के मझगवां से प्रदेश की पहली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा 19 दिनों में करीब 2345 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह यात्रा 12 जिलों की 48 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। यात्रा का 311 स्थानों पर स्वागत होगा। यात्रा के दौरान पार्टी नेता 100 से अधिक रथ सभाओं एवं 44 मंचीय सभाओं को संबोधित करेंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, महापौर योगेश ताम्रकार, प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा और जिला मीडिया प्रभारी कामता पांडेय उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *