दिल्ली में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया, बाजार और मॉल ऑड-इवन फॉर्मूले के आधार पर खुलेंगे

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है इसीलिए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ रियायतों के साथ दिल्ली में लॉकडाउन को 14 जून सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 7 जून को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके बाद काफी सारी एक्टिविटी में रियायत दी जा रही है। पिछले हफ्ते फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी खोली थीं और उसके बावजूद स्तिथि कंट्रोल में है।

केजरीवाल ने कहा कि इस अनलॉक में मेट्रो के संचालन की अनुमति दे दी गयी है। साथ ही मॉल और दुकानों को भी फिर से खोलने की छूट दी जा रही है। लेकिन बाजार और मॉल ऑड-इवन फॉर्मूले के आधार पर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस दौर में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना भी जरूरी है।

क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

  • मॉल्स और बाजार में ऑड-इवन के हिसाब से दुकान खोली जाएंगी। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक।
  • सरकारी दफ्तर में ग्रुप A ऑफिसर 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम करेंगे और ग्रुप B में 50 फीसदी काम करेंगे।
  • प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम के लिए निवेदन किया गया है।
  • आवश्यक चीजों और सेवाओं की दुकानें रोज खुलेंगी।
  • दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो सर्विस भी सोमवार से शुरू की जा रही है। मेट्रो सेवा भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पिछले दिनों 400 के करीब संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं। पॉजिटिविटी रेट 0।5 फीसदी के करीब है। स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन काफी चीजों को छूट दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *