क्या शॉटगन की होगी घर वापसी, ट्वीट के बाद अटकलें चरम पर

चिरौरी न्यूज़

नयी दिल्ली: कहते हैं राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होते।  भारतीय जनता पार्टी के एक समय के स्टार नेता शत्रुघ्न सिन्हा क्या फिर से पार्टी में वापस आएंगे। आज जब शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ाई की तो लोगों ने कयास लगा लिया कि उनकी घर वापसी हो रही है।  बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

दरअसल, कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।  उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है, ‘दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं।  1।  अपने दु:खों से दु:खी 2।  दूसरों के दु:ख से दु:खी 3।  दूसरों के सुख से दु:खी, और न्यू वैरिएंट 4।  बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!’

शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट पर एक यूजर पवन प्रकाश ने लिखा कि शॉटगन का देसी तमंचा टाइप फायर है ये किसने फायर किया, किसपे फायर किया, किसको गोली लगी। । । सब अपनी अपनी जानते हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए थे।  राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी।  हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा पाटलिपुत्र सीट से चुनाव नहीं जीत सके।  वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में उनके बेटे लव को कांग्रेस ने बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ाया, लेकिन वे भी नहीं जीत सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *